शासकीय कार्यालयों की छत पर बिना कोई राशि व्यय किए लगवाये जा सकतें है
( बड़वानी )
मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से शासकीय, अर्द्ध-शासकीय विभाग, निगम मंडल अपने कार्यालयों की छत पर बिना कोई राशि व्यय किए (Without any Investment) रेसको मॉडल के अंतर्गत सोलर पॉवर पैक सिस्टम लगवा सकते है। इसके लिये उन्हें रेसको मॉडल के नियमो एवं शर्तो के तहत संस्था के प्रधान कार्यालय भोपाल में सम्पर्क करना होगा।
ज्ञातव्य है कि इस योजना का लाभ लेने वाले विभागो को मध्यप्रदेश ऊर्जा निगम (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश शासन) सोलर से बिजली बना कर काफी सस्ती दरों पर प्रदाय करता है। इससे विभागों के बिजली के बिल भी काफी कम आते है, वहीं ऊर्जा की बचत भी होती है। वही सोलर ऊर्जा से बनी बिजली से कार्बन उत्सर्जन की मात्रा भी काफी कम होने से पर्यावरण को सहजने में मदद मिलती है
