
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी की मौजूदगी में जिले में निर्मित गौशालाओं के संचालन हेतु नियुक्त स्व सहायता समूहों का प्रशिक्षण बुधवार 29 जुलाई को त्रिवेणी गौशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुबंधित स्व सहायता समूहों को गौशाला संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान रिकार्ड का संधारण, गो-काष्ठ, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।