लॉकडाउन के दौरान भोपाली में धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे –
( बैतूल )
कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान एक से चार अगस्त के दौरान (तीन अगस्त सहित ) जिले के भोपाली धार्मिक स्थल पर धार्मिक आयोजन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान यहां जाने के रास्ते भी प्रतिबंधित रहेंगे।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि इस दौरान भोपाली के लिए प्रस्थान न करें। सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, सीईओ जनपद एवं ग्राम पंचायतों से अपने क्षेत्र में उक्ताशय का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा गया है।
