ईव्हीएम-वी.वीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण 30 जुलाई को –
( पन्ना )
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.पी. धुर्वे द्वारा जानकारी दी है कि आगामी 30 जुलाई को अपरान्ह 2:00 बजे ईव्हीएम-वी.वीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक दलो के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण होगा। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलो के जिला अध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में स्थापित वेयर हाउस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
