रखरखाव के लिए 31 जुलाई 20 को रहेगा विद्युत अवरूध –

( पन्ना )

कार्यपालन अभियंता मध्य पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सूचना दी गई है कि 132 केव्ही सतना पन्ना लाईन में रखरखाव का कार्य उपसंभाग सतना द्वारा किया जाना है जिसके लिए 31 जुलाई को 132 केव्ही उपकेन्द्र पन्ना से संबंधित सभी 33 केव्ही फीडिरो में सप्लाई अवरूद्व रहेगी। जिसके अन्तर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र देवेन्द्रनगर, बृजपुर, अजयगढ़, धरमपुर, सब्दुआ एवं 132 केव्ही पन्ना से संचालित सभी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक बंद रहेगी। अतिआवश्यक सेवाओं की विद्युत आपूर्ति के लिए नगरीय क्षेत्र की विद्युत सप्लाई वैकल्पिक माध्यम से चालू रहेगी। विद्युत कटोती की अवधि को कार्य आवश्यकता अनुसार घटाया या बढाया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें