पुलिस ने 7 माह से फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा।
( कटनी )
कटनी जिले के बाकल थाना पुलिस ने विगत 7 माह से फरार 5 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि सिहुड़ी निवासी शिवनारायण पिता रम्पत आबकारी एक्ट 34(2) के मामले मे लंबे समय से फरार था । मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बाकल आर बी मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम बनाकर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पन्ना जिले के शाहनगर थाना के बोरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को उक्त मामले में न्यायालय में पेश किया जाएगा । कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बाकल उपनिरीक्षक आर बी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक एस के बड़गैया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक बुद्ध कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी, कटनी

