रिया को पहले मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं था, अब क्यों उठाई ट्रांसफर की मांग? बोले एक्टर के वकील
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस में FIR दर्ज की है. के के सिंह ने रिया पर सुशांत को परेशान करने और उनके पैसे पर नजर रखने का इल्जाम लगाया था. अब आजतक से सुशांत के पिता के वकील संजय सिंह ने बात की. संजय सिंह ने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर रिया बिहार पुलिस के पास मामला जाने से मुंबई में वापस क्यों मंगा रही हैं?

इसके अलावा संजय सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस ने FIR दर्ज की है और इसीलिए वही CBI जांच करवा सकती है. मुंबई पुलिस ने सिर्फ सेलेब्स को बुलाकर बातचीत की है लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की थी. अब मुंबई और बिहार पुलिस दोनों ही सुशांत मामले में जांच करने में लगी है तो रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है कि मामला सिर्फ मुंबई में ही मामले की जांच की जाए.
रिया चक्रवर्ती पर लगे इल्जाम
परिवार का कहना है कि रिया को पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थीं और अब वे कह रही हैं कि मुंबई में ही इस मामले की जांच होनी चाहिए. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने ये इल्जाम लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनका गलत इलाज करवाया. वे डिप्रेशन के मरीज थे लेकिन उन्हें गलत दवाई और इलाज दिया जा रहा था. साथ ही सुशांत को दवाई का ओवरडोज दिया गया. रिया ने सुशांत के घर का स्टाफ बदल दिया और उनके घरवालों से उन्हें दूर किया. साथ ही रिया पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने का इल्जाम भी लगाया गया है. साथ ही सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए, जिन्हें लेने का इल्जाम रिया चक्रवर्ती पर लगाया गया है.
रिया पर ये सभी आरोप लगने और FIR दर्ज होने के बाद मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है.