त्यौहार को लेकर चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न

( घुवारा )

भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घुवारा चौकी में रक्षाबंधन एवं ईद के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोग विना मास्क लगाये ही बैठे नजर आये ।प्रश्न यह उठता है कि जब लोग चौकी में ही विना मास्क लगाकर बैठे रहे तो अन्य जगह तो क्या करतें होंगे। बैठक में तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील कर कहा कि ईद की नमाज अपने अपने घर में अदा करें । यह संकट का समय है इसमें आपका सहयोग एक देशभक्ति सिद्ध होगा। बैठक में तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, एस आई बीरेंद्र सिंह, पप्पू राय, डैनी राजा, द्वारिका सिंह, रामस्वरुप राय, शकील मंशूरी, इदरीश बाबा, टीकाराम लोधी, सुदामा नामदेव, पलन राजा, जगदीश राय के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : गोविंद सिंह लोधी छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें