बुंदेलखंड में कम बारिश से परेशान अन्नदाता

रूठे इंद्रदेव को मनाने में जुटे लोग – आदिवासियों ने खेत में किया हरि नाम कीर्तन

 ( दमोह )

हटा बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में इस साल कम बारिश अन्नदाताओं की चिंता का विषय बनी हुई है। अल्प वर्षा से हटा तहसील के कई गांव में बोई गई खरीफ सीजन की फसलें सूखने की कगार पर हैं। सूखे के कारण उड़द और सोयाबीन की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं । आदिवासी अंचलों में मक्के की फसल भी कम बारिश की भेंट चढ़ गई । परेशान किसानों और ग्रामीणों ने रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए कई तरह से जतन भी शुरू कर दिए । आदिवासी अंचल के ग्राम अमझिर में भी कुछ इसी तरह अनोखे टोटके से इंद्रदेव को मनाने में यूपी किसान खेतों के बीच में बैठकर भजन कीर्तन करते नजर आए।

रिपोर्ट : गोविंद सिंह लोधी , दमोह

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें