वाहन चालक की लापरवाही से दो पहिया वाहन चालक की मौके पर हुई मृत्यु, एक घायल

(विजयराघवगढ़) शासकीय चिकित्सालय के सामने विजयराघवगढ़ से कटनी मार्ग पर शाम 7:30 बजे चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 21 सीबी 2461 एवं दो पहिया वाहन जो विजयराघवगढ़ से देवसरी इंदौर जा रहा था, में आमने-सामने भिड़ंत होने पर दो पहिया वाहन चालक कामता पटेल 35 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वही साथी अभिषेक पटेल 22 वर्ष घायल हो गया।

 

घटना की खबर परिवार जनों को होते ही सब लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां परिवार जनों के द्वारा घायलों को शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जिसमें डॉक्टर ने गंभीर चोट के कारण देवसरी इंदौर निवासी कामता पटेल को मृत घोषित कर दिया और सिंघवारा निवासी अभिषेक पटेल को घायल अवस्था में इलाज के लिए शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सवेरा होते ही मृतक के परिवार एवं रिश्तेदार शासकीय चिकित्सालय के सामने जाम लगा दिए।

पुलिस प्रशासन खबर लगते ही एसडीओपी वीरेंद्र कुमार धार्वे के निर्देशन में कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ टी आई एवं पुलिस बल एकत्र हो गया। 11:00 तक घायलों की परिजन सड़क पर जाम लगाकर मृतक की सहायता हेतु मांग करते रहे। अंत में एसडीओपी की सूझबूझ से मृतक के परिवार को समझाइस दी गई की एफ आई आर के बाद ही किसी तरह की कार्यवाही की जा सकेगी एवं प्रशासन के नियमानुसार आपका सहयोग किया जा सकेगा। इसके उपरांत मृतक परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार पीएम के लिए राजी हो गए।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन चालक विजय सिंह जबलपुर से कटनी होते हुए कैमोर जा रहा था जिसे लापरवाही पूर्ण गाड़ी चला कर वहां में ठोकर मारना पाया गया।
चार पहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें