कलेक्टर मैहर ने अमरपाटन में सिविल अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया

(मैहर) कलेक्टर मैहर रानी बाटड शुक्रवार को अमरपाटन क्षेत्र के भ्रमण पर रही। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन 66 के पोलिंग क्रमांक 3 पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. आरती सिंह, तहसीलदार आरडी साकेत भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें