कांग्रेस के बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

(खरगापुर) टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारी को मजबूत करते हुए स्थानीय अग्रवाल मैरिज हाउस में बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन साहू, दिग्विजय सिंह गौर, अम्मू राजा, तथा प्रशिक्षण प्रभारी राजेंद्र लोधी, जिला प्रभारी कबीरपंथी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और चुनावी जिम्मेदारियों को निभाने के दिशा-निर्देश दिए।

नेताओं ने बीएलए-2 की भूमिका, बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनावी रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन का उद्देश्य आगामी चुनावों में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना बताया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
 ✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें