सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में पदस्थ डॉ गौरव पांडे बने प्रथम श्रेणी अधिकारी
(चुरहट) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट सीधी में पदस्थ डॉ गौरव पांडे का चयन स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है |
डॉ गौरव पांडे चुरहट में चिकित्सा कार्य के अलावा सोनोग्राफी सुविधा प्रदान कर रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत राहत मिली है |
इनकी पत्नी डॉक्टर स्मृति शुक्ला भी सीधी जिला में ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी के रूप में कार्यरत है | नगर परिषद चुरहट के अंतर्गत सभी लोगों ने डॉक्टर को हार्दिक बधाइयां दी है। डॉ पांडेय अपने कार्य में निरंतर लगे रहते हैं, इनकी पदस्थापना से चुरहट में खुशी की लहर है।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
चुरहट (सीधी)
