विधानसभा चुरहट अंतर्गत पुरस्कृत हुए बूथ लेवल ऑफिसर
(चुरहट) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत शत प्रतिशत फीडिंग का कार्य करने वाले बीएलओ को उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनकी टीम में संलग्न समस्त सहयोगियों को शुभकामनाएं बधाई दी गई।
विशेष रूप से रुचि लेकर पूरी टीम को सहयोग कर रहें सुपरवाइजर सोम साह पटवारी, अजीत तिवारी पटवारी, कृष्ण दास केवट पटवारी, मतदान केंद्र क्रमांक 51 संध्या विश्वकर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केंद्र क्रमांक 52 सावित्री सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केंद्र क्रमांक 53 अंजू गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केंद्र क्रमांक 56 कमला गौतम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केंद्र क्रमांक 77 निधि निगम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मतदान केंद्र क्रमांक 138 शिवम कुमार बंसल शिक्षक मतदान केंद्र क्रमांक 215 सुधाकर सिंह प्राथमिक शिक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं दी गई।
उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेश द्विवेदी एवं साक्षी गौतम प्रभारी तहसीलदार चुरहट एवं सुषमा रावत प्रभारी तहसीलदार रामप्रताप सोनी जी नायब तहसीलदार एवं निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
चुरहट (सीधी)

