संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का हुआ वाचन
(विजयराघवगढ़) शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत “संविधान दिवस “के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार द्वारा भारतीय संविधान तथा मौलिक अधिकारों एवं अनुच्छेदों से महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को परिचित कराया गया एवं संविधान तथा मौलिक अधिकारों की विशेषताओं से अवगत कराया गया।
डॉ ज्योति सोनी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया । इस कार्यक्रम में छात्रा समीक्षा विश्वकर्मा के द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को समझाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सुषमा श्रीवास्तव, डॉ सुमन पुरवार, धीरज डिकोनिया, श्रीमती ज्योति ताम्रकार , नीरज गोल्हानी , लेखपाल राजेंद्र कुमार चौधरी, ओमकार जायसवाल सभी के द्वारा संविधान की प्रस्तावना पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गंगाराम बर्मन सहित समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उत्साह जनक रही।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
विजयराघवगढ़
