राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शारीरिक प्रकट एवं पथ संचलन का हुआ कार्यक्रम

(खरगापुर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में विशाल भव्य पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा खरगापुर सीएम राइज स्कूल ग्राउंड में पिछले 7 दिनों से चल रहे प्रकट कार्यक्रम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ध्वजरोहण कर प्रार्थना के साथ शस्त्र पूजन कर नगर में संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन बस स्टैंड से होते हुए हनुमान चौराहा, गल्ला मंडी, राय चौक, पुराना बाजार, राधा माधव मंदिर, बालाजी मंदिर, पुरानी नगर पालिका, माचन मोहल्ला एम.पी.ई.बी. चौराहा होते हुए महिंद्रा एजेंसी, जमुना मैरिज गार्डन, अग्रवाल मैरिज गार्डन, डाकघर बस स्टैंड होते हुए सी एम राइज स्कूल ग्राउंड में समापन किया गया।

पथ संचलन का जगह-जगह लोगों ने अपने अपने दरवाजे पर रंगोली सजाकर फूल बरसाकर स्वागत किया। जमुना मैरिज गार्डन के पास सरस्वती शिक्षा मंदिर हाई स्कूल के प्रिंसिपल कालीचरण सोनी एवं विनोद चौरसिया प्रधान अध्यापक के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्पेशल झांकी सजाकर जेसीबी मशीन के द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की गई। यह कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। कार्यक्रम में खंड संघचालक शोभाराम विश्वकर्मा ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख सीता शरण अग्निहोत्री जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा एकल गीत एवं योग शिक्षक महेश सिरोठिया के द्वारा अपने साथियों के साथ योग अभ्यास दिखाए गए एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घोष प्रदर्शन भी किया गया।

अमृत वचन के बाद मुख्य वक्ता जी ने कहा कि संघ समाज में क्या काम कर रहा है, संघ के पांच प्रवर्तक स्व का बोध, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य बोध एवं सामाजिक समरसता है। काल के प्रभाव में राष्ट्र जीवन में आए अनेक दोषों को दूर कर एक संगठित चारित्रिक संपन्न और समर्थबल राष्ट्र के रूप में भारत को परम वैभव तक ले जाने हेतु परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ किया। संघ कार्य का बीजारोपण करते हुए डॉक्टर हेडगेवार ने दैनिक शाखा के रूप में व्यक्ति निर्माण की एक अनूठी कार्य पद्धति विकसित की जो हमारी सनातन परंपराओं व मूल्यों के परिपेक्ष में राष्ट्र निर्माण का निस्वार्थ तप बन गया। उनके जीवन काल में ही इस कार्य का एक राष्ट्रव्यापी स्वरूप विकसित हो गया था।

द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोवलकर के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रीय जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शाश्वत चिंतन के प्रकाश में काल सुसंगत युगाकुलन रचनाओं के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
100 वर्षों में इस यात्रा में संघ ने दैनिक शाखा द्वारा आयोजित संस्कारों से समाज का अटूट विश्वास स्नेह प्राप्त किया। इस कालखंड में संघ के स्वयंसेवकों ने प्रेम और आत्मिकताऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया।

इस अवसर पर टीकमगढ़ जिला कार्यकारणी से अमर सिंह, मनीष कुमार सोनी, महेश सिरोठिया, खंड कार्यवाहक सुनील रूसिया विस्तारक रामलखन जी और नगर क्षेत्र खंड के हजारों कार्यकर्ता स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। खरगापुर पुलिस बल के साथ यातायात पुलिस बल टीकमगढ़ खिरिया चौकी पुलिस बल बल्देवगढ़ पुलिस बल कुड़ीला पुलिस बल बुडेरा पुलिस बल की चाक चौबंद व्यवस्था रही।


✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
  खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें