कैमोर में 04 दिसंबर को होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

(कैमोर) डी. ए. वी. जिमखाना ग्राउंड कैमोर में 04 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर में काफी उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेलभावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उद्घाटन अवसर पर सभी सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, भाजपा कार्यकारिणी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कैमोर भवानी राजा मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता कार्यक्रम की गरिमा और ऊर्जा को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव युवाओं में जोश, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें