तहसील अधिवक्ता संघ विजयराघवगढ़ के चुनाव संपन्न, नूर मोहम्मद सिद्दीकी अध्यक्ष निर्वाचित
(विजयराघवगढ़) तहसील अधिवक्ता संघ विजयराघवगढ़ के चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। बीते एक दिवस से चल रही चुनावी प्रक्रिया का आज समापन हुआ।
निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आज़म खान, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रवि दीक्षित एवं शिवदत्त उरमालिया की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।
परिणाम — पदवार
अध्यक्ष:
नूर मोहम्मद सिद्दीकी — 19 मत (निर्वाचित)
सुरेंद्र चौबे — 17 मत
उदयभान सिंह — 15 मत
कामता गुप्ता — 8 मत
वेदांत भट्ट — 2 मत

उपाध्यक्ष:
मंजूलता बर्मन — 31 मत (निर्वाचित)
अवधेश प्रसाद मिश्रा — 28 मत
सचिव:
प्रमोद तिवारी — 31 मत (निर्वाचित)
श्रीमती कांता रजक — 30 मत

सह–सचिव:
उत्तम कुशवाहा — 33 मत (निर्वाचित)
राकेश मिश्रा — 28 मत
कोषाध्याक्ष:
आनंद कुमार चतुर्वेदी — 32 मत (निर्वाचित)
संजय सोनी — 28 मत

चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं बधाई दी।
इस अवसर पर खंड लेखक शिवकुमार अवस्थी, अश्विनी कुमार अवस्थी, पित्रेश पांडेय, अब्दुल खालिद, अनिल चावला, देवाशीष सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

