विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 के संबंध में वेबिनार आयोजित –
( धार )
विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 आयोजन के संबंध में आज शुक्रवार को जूम एप के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी एवं प्रत्येक परियोजना से 2 पर्यवेक्षक इस प्रकार कुल 72 प्रतिभागी उपस्थित रहे। 1 से 07 अगस्त 2020 तक आयोजित किये जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के संबंध में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अर्घा तिवारी द्वारा स्तनपान के वर्तमान परिदृश्य, बाधाएं जैसे- सामाजिक-सांस्कृतिक कारक एवं रीति-रिवाज, परिवार आकार और परिवार के सदस्यों का सहयोग न होना, प्रसव के प्रकार, प्रसव पूर्व जांच की कमी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुश्री तिवारी द्वारा 1 से 7 अगस्त 2020 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के आधे घण्टे में नवजात को स्तनपान कराना प्रथम टीके के समान होता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुश्री तिवारी द्वारा बताया गया कि यदि मां कोविड संकमित है तो भी वह सावधानी रखते हुए बच्चे को स्तनपान करा सकती है। संकमित मां से बच्चे को संकमण होता है, अध्ययन में ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है।
