रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट के प्रभारियों की कलेक्टर ने ली बैठक
( जबलपुर )
कोरोनो संदिग्धों और नियमों का उल्लंघन करने वालों को क्वारंटीन सेंटर भेजने के निर्देश
कलेक्टर भरत यादव ने आज शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने गठित की गई रेपिड रिस्पांस टीमों एवं मेडिकल मोबाइल यूनिटों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना के प्रत्येक संदिग्ध मरीज एवं होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजने के निर्देश दिये हैं।
श्री यादव ने बैठक में कहा कि जो भी व्यक्ति होम क्वारंटीन का उल्लंघन करता दिखाई दे उसे तत्काल संस्थागत क्वारंटीन सेंटर शिफ्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खर्च वहन करने में सक्षम है उसे प्रशासन द्वारा सूचीबद्ध होटलों में क्वारंटीन के लिए भेजा जाए अन्यथा शासकीय संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया जाये। श्री यादव ने रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मेडिकल मोबाइल यूनिट के प्रभारियों को होम क्वारंटीन रहने की अनुमति केवल ऐसे ही व्यक्तियों को देने के निर्देश दिये हैं जो नियमों का पालन कर सकें।
उन्होंने कोरोना के संदिग्ध और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटर और कोविड सेंटर और कोविड केयर सेंटर या अस्पतालों में बिना देरी किये शिफ्ट करने के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि जो व्यक्ति खुद खर्च उठाने में सक्षम है उनके लिए पर्यटन विकास निगम की होटल कल्चुरी सहित शहर की 20 होटलों की सूची तैयार की गई है जहां ऐसे लोग क्वारंटीन में रह सकेंगे।
