कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौर ने किया सोहागपुर में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण
( होशंगाबाद )
|
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए, गुणवत्ता युक्त भोजन एवं पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं हेतु नियुक्त नोडल ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी दुर्गेश चंद्र बड़ोदे के मौके पर अनुपस्थित पाये जाने एवं सौंपे गये दायित्वों में लापरवाही बरतने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन का अवैतनिक एवं एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने ज्ञान सागर स्कूल सोहागपुर में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो मे कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु व्यवस्थाओं को अधिक मजबुत करे, बाहर से यात्रा कर आने वाले नागरिको की सतत निगरानी की जाए एवं उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन किया जाए। उन्होंने एसडीएम सोहागपुर को निर्देशित किया कि वे अनुविभाग में स्थानो व बड़े कस्बो को चिन्हित कर अधिक संख्या में 25 से 30 बेड क्षमता वाले संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर स्थपित किये जाए। इनमें स्वास्थ्य, भोजन एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। कोरोना संक्रमित मरीजो के संपर्क में आए समस्त फस्र्ट कान्टेक्ट एवं हाई रिस्क कोरोना संक्रमित मरीजो को संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाना सुनिश्चत कराए। लाक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। शासन/प्रशासन द्वारा जारी जारी निर्देशो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री गौर ने कहा कि विभिन्न विभागो के अधिकारियों / कर्मचारियों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किये जाए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारियों को दायित्व सौंपे जाए। उन्होंने थाना प्रभारी सोहागपुर को बीएमओ के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का नियमित मुनादी किये जाने हेतु निर्देशित किया। |
