कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई नगरनिगम कटनी के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम कटनी के 45 वार्ड की आरक्षण प्रक्रिया विधि सम्मत रूप से संपन्न हुई। इस दौरान  एसडीएम बलबीर रमन तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त परवेज कुरैशी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा, जिला योजना अधिकारी राधा पुरबिया, जिला रोजगार अधिकारी डी. के. पासी  सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कटनी नगर निगम के वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति के लिये वार्ड क्रमांक 5, 12, 15, 32, 33, 43 को आरक्षित किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 32, 33, 43 आरक्षित रहेंगे। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 2, 27, 29 आरक्षित किये गये हैं, इनमें वार्ड क्रमांक 27 महिला वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है।

            इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये वार्ड क्रमांक 10, 4, 24, 35, 20, 6, 7, 34, 45, 26, 01 को आरक्षित करते हुये महिला वर्ग के लिये वार्ड क्रमांक 10, 4, 24, 20, 35 26 आरक्षित किया गया है। वहीं अनारक्षित महिला के लिये वार्ड क्रमांक 39, 19, 08, 31, 14, 28, 03, 17,  22, 36, 18, 21 और शेष वार्ड अनारक्षित मुक्त घोषित किये गये हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें