कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रारम्भ हुई नगर परिषद कैमोर के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर परिषद कैमोर के 15 वार्ड की आरक्षण प्रक्रिया विधि सम्मत रूप से संपन्न हुई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार महेंद्र पटेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा, जिला योजना अधिकारी राधा पुरबिया, जिला रोजगार अधिकारी डी. के. पासी मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल जी ताम्रकार सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आरक्षण प्रक्रिया के पश्चात वार्डो की स्थिति अनुसार वार्ड क्रमांक 6 मुक्त अनुसूचित जाति के लिये अरक्षित किया गया है। वार्ड क्रमांक 5,7,15 अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित किया गया है, जिसमें महिला के लिये वार्ड क्रमांक 5, 7 आरक्षित रहेगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10,1,8,12 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित होगा, जिसमें महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 12, 8 आरक्षित रहेगा।  वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 9, 11, 13, 14 को सामान्य मुक्त घोषित किया गया है जिसमें महिलाओं के लिये वार्ड क्रमांक 2, 3, 9, 14 आरक्षित होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें