पुलिस बल सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करें – ललित शाक्यवार
( कटनी )
पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार ने पैदल नगर भ्रमण करते हुए त्योहारों की पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान रास्ते मे मिलने वाले नागरिको को लाक डाउन का पालन करने एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि त्योहारों को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मनाए, ज्यादा आवाजाही से बचे, अपने घरों में ही रहकर त्यौहार मनाएं, अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर पूरी सुरक्षा के साथ ही निकले। उन्होने माधवनगर गेट, सागर पुलिया, मिशन चौक होते हुए सुभाष चौक में लगे पुलिस बल का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सावधानी एवम सतर्कता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवम लाक डाउन में निरंतर ड्यूटी करने को प्रोत्साहित कर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक के नगर भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली विजय विश्वकर्मा, थाना प्रभारी यातायात राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नितिन कमल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी कटनी

