बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर बड़ा मलहरा ओआईसी को दिया आवेदन

( बड़ा मलहरा )

बाजना के युवा भाजपा नेता एवं समाजवसेवी ने बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर बड़ा मलहरा ओआईसी आर सी रिछारिया को एक आवेदन दिया है। श्री कुडेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजना में जितनी लाइट नहीं आती उतने बिल आ रहे हैं जिससे हम सब ग्रामीण बेहद परेशान हैं। लाइट जाने पर घंटो आती नहीं है। जब बड़ा मलहरा के विद्युत कार्यालय फोन लगाया जाता है कोई कॉल रिसीव नहीं करता है जिससे हम लोगों को घंटों बिना लाइट इस समय भरी गर्मी में रहना पड़ता है। इस संबंध में जब ओआईसी बड़ा मलहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजना क्षेत्र में एक शिविर लगना है जिसके माध्यम से इनकी समस्या जल्द से जल्द ठीक कराई जाएगी और जो बढ़े हुए बिल हैं उनकी भी जांच करेंगे। इस आवेदन देने में लकी के साथ मोहित राय, जित्तू बाजना ,राजा पांडे और राहुल दुबे मौजूद रहे

रिपोर्ट: गोविंद सिंह लोधी छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें