मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की आत्मीय भेंट

(नई दिल्ली) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री नबीन को पार्टी में मिले नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यकुशलता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें