जनजातीय संस्कृति, शिल्प और वाणिज्य की भावना को समर्पित “आदि बाजार-2025” का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Advertisement

(बैतूल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गत दिवस बैतूल में जनजातीय संस्कृति, शिल्प और वाणिज्य की भावना को समर्पित “आदि बाजार-2025” का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।\

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित यह बाजार जनजातीय उद्यमियों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलता है। श्री खण्डेलवाल ने सभी जनजातीय उद्यमी भाई-बहनों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें