कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने शहर वासियों से की अपील

( मुरैना )

सभी लोग त्योहारों को पूर्ण गरिमा और उल्लास के साथ घरों में ही मनाएं

     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी से श्रीमती प्रियंका दास ने तीज-त्यौहारों के अवसर पर सभी मुरैना वासियों से अनुरोध किया है कि वह त्यौहारों को सादगी, उत्साह और शालीनता से घरों में ही मनाएं।
कोरोना संक्रमण के चलते त्यौहारों के समय लोगो के एक साथ आवाजाही से संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है जिससे विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर अन्य व्यक्ति भी कोरोना से संक्रमित हो सकता है।
कलेक्टर श्रीमती दास ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि तीज त्यौहारों को शांति, सद्भाव और शालीनता से मनाएं। ईद पर विशेष नमाज और अल्लाह की इबादत घर पर ही रहकर करें। मस्जिदों एवं अन्य स्थानों पर एकत्रित नही हों।
रक्षाबंधन पर्व पर भी सभी बहनें अपने घरों पर ही रहे। एक स्थान से अन्य स्थान पर नहीं जाएं। स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा की दृष्टि से राखी का त्यौहार घर पर सादगी से मनायें।

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने जिले वासियों को दी ईदुज्जुहा की बधाई

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने जिले वासियों को ईदुज्जुहा की बधाई दी है। कलेक्टर श्रीमती दास ने कामना की है कि ईद का पर्व लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा। कलेक्टर ने जिले वासियों से कहा है कि शांति, सद्भाव और एकता के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपनी और परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते हुये पर्व मनाए और सुरक्षित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें