उधमसिंह जी को किया नमन –

( बड़वानी )

     प्राचार्य डॉ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में कोविड-19 काल में वर्क फ्राम होम के अंतर्गत निरंतर कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया, वर्षा सोलंकी, किरण वर्मा, सलोनी शर्मा, वर्षा मालवीया, कोमल सोनगड़े, जितेन्द्र चौहान, राहुल मालवीया, उमेष राठौड़, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि ने भारत के महान क्रांतिकारी उधमसिंह जी को उनकी 80 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नमन किया और उनके योगदान के बारे में सोषल मीडिया के माध्यम से चर्चा की।
डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि 13 अप्रैल, 1919 को नृषंस जलियांवाला बाग काण्ड हुआ था। उस समय पंजाब का गवर्नर माइकल ओ डायर तथा सैन्य अधिकारी रेजीनॉल्ड एडवार्ड हैरी डायर था, जिसे हम जनरल डायर के नाम से जानते हैं। उस समय उधमसिंह 20 वर्ष के थे। उन्होंने इस काण्ड के कू्रर पात्रों को मौत के घाट उतारकर ब्रिटिष साम्राज्य को सबक सिखाने का संकल्प किया। जनरल डायर 1927 में बीमारियों से ग्रस्त होकर मर गया। अपने जीवन के एकमात्र संकल्प को पूर्ण करने के लिए उधमसिंह ने इक्कीस वर्ष साधना की और 13 मार्च, 1940 को लंदन में माइकल ओ डायर का वध किया। उधमसिंह को ब्रिटिष साम्राज्य ने मृत्युदण्ड दिया। वे 31 जुलाई, 1940 को फांसी पर चढ़ाये गये। उनका जन्म 26 दिसम्बर, 1899 को हुआ था।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें