नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर द्वारा बोरी बंधान का कार्यक्रम सम्पन्न

(खरगापुर/टीकमगढ़) ग्राम गैरोली में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर द्वारा गैरोली नाले में बोरी बंधान का कार्यक्रम जन सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि टीकमगढ़ जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह लोधी, पुण्यभूमि समाज सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमति राधा सोनी की उपस्थिति में बोरी बधान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने नशा मुक्ति, बालिकाओं को शिक्षा, जल संचय अभियान, और अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और अपने ग्राम को एक आदर्श ग्राम बनाने का आवाहन किया।

संस्था अध्यक्ष श्रीमती राधा सोनी ने बताया जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का हर व्यक्ति हर घर तक पहुंचने का कार्य करता है और लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जैविक खेती, स्वच्छता, नशा मुक्ति,जैसी योजनाओं के लिए कार्य करती है।

इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मी राजपूत मलगुवां, मंडल अध्यक्ष भाजपा, परामर्शदाता अनुपमा तिवारी, द्वारका तिवारी प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राकेश राजपूत, रामदीन राजपूत, हरिशंकर सैन, बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्लू के छात्र समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

(शिवराज सिंह पत्रकार) आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ खरगापुर जिला टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें