जल संरक्षण की दिशा में जन अभियान परिषद का सराहनीय प्रयास

बल्देवगढ़ के पांच सेक्टरों में 125 बोरियों से हुआ बोरी बंधान कार्य

(खरगापुर/टीकमगढ़)  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण एवं जलसंचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरी बंधान कार्य को एक व्यापक अभियान के रूप में संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विकासखंड बल्देवगढ़ के पांच सेक्टरों में नवांकुर संस्था मां साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा कुल 125 बोरियों का सफलतापूर्वक बंधान किया गया। इस कार्य में सीएमसीएलडीपी के प्रमुख परामर्शदाता एवं छात्र संतोष चौरसिया, विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक ललित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ।

इसी क्रम में सेक्टर अहार के ग्राम कच्छीयाखैरा में भी बोरी बंधान कार्य किया गया। इस अवसर पर कालीचरण सोनी (अध्यक्ष), विनोद चौरसिया (सचिव), जनपद सदस्य श्रीमती माया राजपूत (अहार), श्रीमती रामदेवी लोधी (लड़वारी), ग्राम पंचायत के सरपंच बल्देव कुशवाहा, पंचायत अहार के सरपंच जमना प्रसाद यादव सहित परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी, महेंद्र कुमार दीक्षित एवं प्रमोद चढ़ार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम नवांकुर संस्था आदर्श कुमार डेवलपमेंट सोसाइटी के मंगल यादव द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

बोरी बंधान कार्य से वर्षा जल का संरक्षण होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा। जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

— शिवराज सिंह, पत्रकार
आरपीकेपी इंडिया न्यूज़, खरगापुर, जिला टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें