महाराष्ट्र निकाय चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न

Advertisement

(भोपाल) महाराष्ट्र में संपन्न हुए निकाय चुनावों में महायुति को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेताओं ने महायुति की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा जनता के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
       मीडिया प्रभारी
   भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें