मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की समीक्षा बैठक

( भोपाल )

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे स्वंत्रतता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी है ।

बैठक में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गृह,वित्त, संस्कृति, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, सचिव खेल एवं युवक कल्याण, आयुक्त जनसम्पर्क, सचिव वन, सचिव संस्कृति,सचिव विमानन, आयुक्त भोपाल संभाग, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, आयुक्त लोक शिक्षण, संचालक एन.सी.सी.,कलेक्टर जिला भोपाल, आयुक्त नगर निगम भोपाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें