ग्राम आमल्दा के देवीशंकर को कोरोना से मिला छुटकारा (सफलता की कहानी) –

( श्योपुर )

   नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के केशो में दिनो दिन इजाफा हो रहा है। श्योपुर जिले में भी कोरोना संक्रमण के केश धीमे-धीमे कभी-कभी आ रहे है। इसी दिशा में श्योपुर तहसील के ग्राम आमल्दा के निवासी श्री देवीशंकर पुत्र श्री भैरूलाल को कोरोना से छुटकारा प्राप्त हो गया है। उनको जिला चिकित्सालय से आज डिस्चार्ज कर दिया गया।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कोरोना संक्रमित मरीजो का ईलाज स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सो द्वारा निःशुल्क करने की पहल निरंतर जारी है। कोरोना संक्रमित आमल्दा के निवासी श्री देवीशंकर पुत्र श्री भैरूलाल आयु 35 वर्ष को आइसोलेट वार्ड में निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं भोजन-नाश्ता की व्यवस्था सीएमएचओ डॉ. बीएल यादव एवं सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल के निर्देशन में उपलब्ध कराई गई।
श्योपुर तहसील के ग्राम आमल्दा के निवासी श्री देवीशंकर पुत्र श्री भैरूलाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर ठीक होकर कोरोना को मात दे चुके है। साथ ही उनको आईसोलेट वार्ड से चिकित्सक और कर्मचारियों द्वारा उनके घर पहुंचाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर डिस्चार्ज के बाद श्री देवीशंकर ने बताया कि मप्र सरकार और जिला प्रशासन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और नर्सो द्वारा मेरी उचित देखभाल और निशुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। जिसके कारण मैं कोरोना की बीमारी से मुझे छुटकारा मिल गया है। मेरी आईसोलेट वार्ड से छूट्टी होने पर पूरे परिवार में हर्ष की लहर दौड गई है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें