लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराएं – कमिश्नर –
( होशंगाबाद )
|
कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे यह सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि प्रकरणों के निराकरण हेतु नियमित रूप से संबंधित विभागो की व जिला कलेक्टर की समय सीमा की बैठको में उक्त प्रकरणों की समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब होने की दशा में संबंधित अधिकारी / कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की पेंशन संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्व सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि पेंशन प्रकरणों में यदि लोकायुक्त स्तर पर जांच, चालान दायर या न्यायालय द्वारा निर्णय लिया गया है, उस दशा में शासन के नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाए। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश दिए ताकि संबंधितो को लाभ दिया जा सकें। उन्होने कहा कि विभागीय जांच के प्रकरणों में संबंधित अधिकारी द्वारा समय पर जवाब प्रस्तुत ना करने व अनावश्यक लंबित होने की दशा में सक्षम अधिकारी द्वारा रिकार्ड के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाए। कमिश्नर ने संभाग के तीनो जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी बैठको में उक्त प्रकरणों से संबंधित संपूर्ण अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होवें। |
