गरीब कल्याण रोजगार मिशन अभियान के बेहतर क्रियांवयन के लिए बैठक लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश –
( सिवनी )
|
बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार मिशन अंतर्गत संचालित विकास कार्यों, प्रशिक्षण तथा अन्य रोजगारमुखी कार्ययोजना की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रस्तावित नलजल योजना के कार्यों, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्यों एवं मनरेगा कार्यों के साथ ही वन विभाग व उद्यानिकी विभाग को पौध रोपण में स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देते हुए अधोसंरचना विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी एवं उपसंचालक कृषि को ग्रामवार रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों एवं ग्रामीणों की कुशलता उन्नयन की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें जिले में ही अच्छा रोजगार मिल सके तथा वह एवं उसका परिवार बेहतर जीवनयापन कर सके। |
