अगस्त माह हेतु केरोसीन का आवंटन –
( आगर-मालवा )
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य संरक्षण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत पात्र परिवारों के वितरण हेतु माह अगस्त-2020 के लिए जिलेवार केरोसीन का आवंटन जारी कर दिया है। आगर-मालवा जिले को अगस्त माह हेतु 111476 लीटर केरोसीन का आवंटन मिला है। जो अन्त्योदय अन्न योजना को दो लीटर एवं प्राथमिकता परिवारों को 1.5 लीटर के मान निर्धारित कलेक्टर दर पर वितरण किया जाएगा।
