’’एक मास्क-अनेक जिंदगी’’ अभियान के अंतर्गत फारेस्टर प्लेग्राउण्ड सब्जी मण्डी में जरूरतमंदों को वितरित किये गये मास्क

कटनी  मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 01 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक प्रदेश के सभी शहरों में ’’एक मास्क-’’अनेक जिंदगी’’ व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है।

            कलेक्टर एवं प्रशासक शशिभूषण सिंह के निर्देशन में 01 अगस्त 2020 से ’’एक मास्क-अनेक जिंदगी’’ अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के अन्तर्गत स्टेशन रोड सराय स्थित शहरी आजीविका केन्द्र कार्यालय में मास्क बैंक की स्थापना की गई है। अभियान के अन्तर्गत नगर के विभिन्न दानदाताओं के माध्यम से बेंक में प्राप्त मास्कों का रोजाना ही वितरण किया जा रहा है।

            संक्रमण से जागरूकता हेतु अभियान के चतुर्थ दिवस मंगलवार को प्रातः निगम के प्रभारी आयुक्त अशफाक परवेज, कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी रामहर्ष मिश्रा, अमित प्रकाश, तेजभान सिंह एवं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ फारेस्टर प्लेग्राउण्ड स्थित अस्थाई सब्जी मण्डी पहुंचे। जहां मंडी में सब्जी क्रय एवं विक्रय करनें वाले लगभग 75 जरूरतमंद लोगों को मास्कों का वितरण किया गया और उन्हें मास्क की उपयोगिता के संबंध में जागरूक कर सार्वजनिक स्थलों में आवश्यक रूप से मास्क पहननें की समझाईश दी गई।

            अभियान के अन्तर्गत निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों में मास्क की उपयोगिता एवं मास्क पहननें हेतु जनजागरूता लानें हेतु नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो में फ्लेक्स एवं स्टेण्ड फ्लेक्स लगाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। नगर के अन्य मार्गो हेतु वार्डो में घर- घर से कचरा संग्रहरण करनें वाले वाहनों में भी जागरूकता संबंधी बैनर लगाकर आडियो क्लिप के माध्यम से घर-घर संदेश पहुचाया जाकर नागरिकों को मास्क की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किये जानें की कार्यवाही निंरतर जारी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें