विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का 9 फरवरी को गैरतलाई दौरा, भाजपा ने की व्यापक तैयारी
(बरही) क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (संजू भैया) का बरही क्षेत्र के गैरतलाई में 9 फरवरी 2026, सोमवार को महत्वपूर्ण दौरा कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। विधायक श्री पाठक दोपहर 1:00 बजे गैरतलाई पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भेंट कर क्षेत्रीय विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।
भाजपा मंडल बरही द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत संवाद होगा।
भाजपा मंडल बरही के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, महामंत्री पी.डी. ताम्रकार एवं कार्यालय मंत्री दीपक प्रजापति ने समस्त कार्यकर्ता बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि विधायक श्री पाठक का यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर

