राजा भोज जयंती की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

Advertisement

(बैतूल) बैतूल में क्षत्रिय-पवार समाज संगठन द्वारा राजा भोज की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षत्रिय-पवार समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने राजा भोज के योगदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
           मीडिया प्रभारी
      भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें