Priyanshu Soni Kymore Pride: “कैमोर के प्रियांशु सोनी ने रचा इतिहास, EY में चयन से नगर को किया गौरवान्वित”
“छोटे नगर से बड़ी उड़ान: प्रियांशु सोनी का EY में कैंपस सिलेक्शन”
(कैमोर) कैमोर नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक राजेंद्र सोनी के सुपुत्र प्रियांशु सोनी ने गुरुग्राम से एमबीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी EY (Ernst & Young) में चयनित होकर कैमोर का नाम रोशन किया है।
EY विश्व की ‘Big Four’ कंपनियों में से एक है, जो ऑडिट, टैक्स, कंसल्टिंग, स्ट्रेटेजी और एडवाइजरी सेवाओं के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखती है। यह कंपनी 150 से अधिक देशों में कार्यरत है और लाखों पेशेवर इसमें कार्य कर रहे हैं। EY में चयन होना प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है।

प्रियांशु की इस सफलता से परिवार सहित पूरे कैमोर समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, जिसका जीवंत उदाहरण प्रियांशु ने प्रस्तुत किया है।
सामाजिक बंधुओं, शुभचिंतकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रियांशु सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने कहा कि उनकी यह सफलता कैमोर के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के लिए प्रेरित करेगी।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

