भारत–अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान

(भोपाल) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास बी-8, 74 बंगले “मामा का घर” में भारत–अमेरिका ट्रेड डील के अंतर्गत कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते में देश के किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और कृषि उत्पादों के निर्यात को नई मजबूती मिलेगी।

श्री चौहान ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से भारतीय कृषि को तकनीक, निवेश और बाजार—तीनों स्तरों पर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाले व्यापारिक सहयोग से भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी समझौते में देश की कृषि आत्मनिर्भरता से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पत्रकार-वार्ता में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री से सवाल-जवाब किए।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
          मीडिया प्रभारी
      भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें