जनविश्वास के प्रतीक प्रभात द्विवेदी बने मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष

Advertisement

(मैहर) जनसंघर्षों की तपिश में तपे, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले युवा कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी को मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टीजनों ने इसे संगठन के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

प्रभात द्विवेदी लंबे समय से जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। आमजन की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक संघर्ष करना उनकी पहचान रही है। कार्यकर्ताओं के बीच सहज उपलब्धता, स्पष्ट दृष्टिकोण और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पदभार नहीं, बल्कि संगठन के विश्वास और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों की घोषणा है। दृढ़ संकल्प, पारदर्शी सोच और जनसेवा की भावना के साथ उनका नेतृत्व निश्चित ही कांग्रेस को नगर स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, आम नागरिकों की आवाज बनने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैहर के विकास और जनहित के संघर्षों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उनकी नियुक्ति पर नगर के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों और कांग्रेस परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मैहर कांग्रेस नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें