शहडोल में गरजे जीतू पटवारी: दूषित पानी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा, विजयराघवगढ़ में मार्च में होगा विशाल सम्मेलन
(विजयराघवगढ) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शहडोल संभाग में दूषित पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा सरकार को चेतावनी देने शहडोल पहुंचे। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने में विफल रही है।
शहडोल प्रवास के दौरान पटवारी कार से कटनी पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी के शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जमीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा दूषित पानी की समस्या को लेकर जनआंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता पप्पू बाजपेई, सुरेंद्र दुबे, चंद्र प्रताप तिवारी, ब्रजराज सिंह परमार, कौशल सिंह राजपूत, अरविंद दुबे, अन्नू पाठक, राजा मुन्ना, हरिशंकर पांडेय, गुड्डू बड़गैंया, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मार्च माह में विजयराघवगढ़ विधानसभा में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया, जिसे जीतू पटवारी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने आगमन की स्वीकृति प्रदान की।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आगामी सम्मेलन से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनता की समस्याओं को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया

