प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मैहर में ऐतिहासिक स्वागत
(मैहर) नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के मैहर आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके नगर आगमन से कांग्रेस संगठन में उत्साह, ऊर्जा और नई चेतना का संचार हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सेतिया ने मैहर प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरक संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह मैहर दौरा संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने भी मैहर कांग्रेस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यहां का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेश घई सहित, सेवा दल ,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सभी बिंगो के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कांग्रेस के पक्ष में गूंजते नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
यह दौरा मैहर कांग्रेस संगठन के लिए मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विजय का संकल्प भर दिया।

