डॉक्टर द्वारा लोगो से खुलेआम रिश्वत की माँग

( छतरपुर )

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा मे पदस्थ डॉक्टर द्वारा मरीजों से इलाज के नाम पर लगातार पैसों की मांग की जाती है। जहां डॉक्टर महोदय का स्वयं का राज चलता हो, जिसको ना शासन का डर और ना ही प्रशासन का खौफ क्योंकि यहां अधिकारी तो जांच के लिए आते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण डॉक्टर की दबंगई के सामने घुटने टेक लेते हैं जिससे डॉक्टर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग करते हैं। ऐसा ही एक मामला घुवारा के बंधा चंदौली का है जहां कीरत सिह के द्वारा डॉक्टर ने एमएनसी के नाम 2000 रुपए की मांग की और जब देने से मना कर दिया तो रिपोर्ट को उसी के सामने फाड़ दिया। जब इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात की तो कहा गया कि आवेदन की जांच के आधार पर डॉक्टर का कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :गोविंद सिंह लोधी, छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें