आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका तीन दिवसीय हड़ताल में

( विजयराघवगढ़ )

विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत कारीतलाई में ग्रामीण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठी है। ज्ञात हो कि हड़ताल में बैठी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने बताया की शासन द्वारा इतने कम वेतन में भी 4 माह से वेतन नहीं दिया गया। वेतन की मांग करने पर टालमटोल कर दिया जाता है। कोरोना संक्रमण की अवसर पर भी ड्यूटी लगा कर दवा वितरण एवं घर घर सर्वे कराया गया जिसका एनआरसी के तहत ₹10000 शासन द्वारा प्रदाय किया जाना था किंतु उसे भी नहीं दिया जा रहा। जिला एवं तहसील के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी लेने पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया की महिला होते हुए भी हम लोग शासन के निर्देशन का भली-भांति पालन किये है किंतु वेतन के नाम पर त्यौहार में भी हम सबको परेशान होना पड़ा। समस्या का निदान ना होने पर परेशान कार्यकर्ता एवं सहायिका तीन दिवसीय हड़ताल पर चली गई । तीन दिवस के अंदर मांग पूरी ना होने पर हड़ताल और भी बढ़ाई जा सकती है। इस अवसर पर कारीतलाई ,परसवारा, बमहोरी, कुसमा, हनुमान हरदुआ आदि ग्रामों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की उपस्थित रही।

रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा के साथ पंकज गौतम विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें