पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

(सीधी)  जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट के प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाषाई विविधता, बहुभाषावाद एवं मातृभाषाओं के संरक्षण के महत्व को उजागर करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा शिक्षा में मातृभाषा की भूमिका को सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी शिक्षक सुधीर सरोज द्वारा मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने बघेली मातृभाषा में कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। छात्रा धनश्री रहाटे ने “लाभले आम्हास भाग्य बोलतो मराठी” कविता का सुंदर पाठ कर सभी का मन मोह लिया। वहीं छात्र रावेंद्र कुशवाहा ने मातृभाषा विषय पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया।

प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनेस्को द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 का मुख्य विषय “बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की आवाज” है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सोशल मीडिया, एआई टूल्स और डिजिटल आर्काइव के माध्यम से मातृभाषाओं को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय की राजभाषा इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के दोनों कैप्टन हर्षित द्विवेदी एवं अनुपमा द्विवेदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सुधीर सरोज द्वारा सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें