सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक कुमार भार्गव 11 अगस्त 2020 को अलीराजपुर जिले के दौरे पर –

( अलिराजपुर )

म.प्र. शासन में सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव 11 अगस्त 2020 को अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। डॉ. भार्गव उक्त दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे जिले में कोरोना आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं, जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं, जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ. भार्गव जिले के दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. भार्गव अलीराजपुर सहित धार एवं झाबुआ जिले का भी दौरा करेंगे। डॉ. भार्गव धार एवं झाबुआ जिले का दौरा भी करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें