कार्य में लापरवाही बरतने पकार्य में लापरवाही बरतने पर जल संसाधन संभाग गोहद की कार्यपालन यंत्रीर जल संसाधन संभाग गोहद की कार्यपालन यंत्री

( भिण्ड )

श्रीमती त्रिपाठी को आयुक्त चंबल संभाग ने दिया कारण बताओ नोटिस

आयुक्त चंबल संभाग श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा ने जल संसाधन संभाग गोहद की कार्यपालन यंत्री श्रीमती सीमा त्रिपाठी को नहर की साफ-सफाई नहीं कराने एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया है।
आयुक्त चंबल संभाग श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा ने नोटिस में कहा है कि जल संसाधन मण्डल ग्वालियर के अधीक्षण यंत्री ने किए गए निरीक्षण में प्रतिवेदित किया गया है कि कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग गोहद द्वारा नहर की साफ-सफाई नहीं कराई गई जो खरीफ में जल प्रदाय के पूर्व अत्यंत आवष्यक थी। नहर में ओवर साईज के कुलावे लगे हुए है। जिनसे अधिक ड्रावल होने के कारण नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुच रहा है। कुलावा साईज निर्धारित कर नये कुुलावो को लगवाया जाना था किन्तु आपके द्वारा कर्तव्य पर ध्यान नहीं किया गया जिस कारण ग्रामवासियों को परेषानी का सामना करना पड रहा है।
आयुक्त चंबल संभाग ने उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन गोहद श्रीमती सीमा त्रिपाठी को म.प्र.सिविल सेवा नियम 1965 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए नोटिस दिया है। जिसका जवाब सात दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने को कहा है। नियत अवधि में उत्तर प्रस्तुत न होने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही कर प्रकरण में विधिवत आदेश पारित कर दिया जावेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें